‘मेरी थाली सेहतवाली’ डिजिटल अभियान आपके व आपके परिवार की हेल्दी डाइट और उसके विकल्पों को बढ़ावा देने के लिए जागरूक करेगा। "जो आहार हम खाते हैं और जो खानपान का व्यवहार हम अपनाते हैं, वही हमारे विकास और सेहत का मूलमंत्र होते हैं। बच्चों और युवाओं को संतुलित खानपान अपनाना चाहिए, वहीं जीवन के विभिन्न पड़ावों जैसे किशोरावस्था और गर्भावस्था में महिलाओं और किशोरियों को अतिरिक्त व पौष्टिक आहार लेना चाहिए।" भारत को सुपोषित बनाने और खानपान की आदतों में सुधार करने के लिए यूनिसेफ की पहल है। इस डिजिटल अभियान का उद्देश्य आकर्षक पोस्ट, वीडियो और जिंगल के जरिए संदेश देकर हर घर तक अपनी बात पहुंचाना है। दुनियाभर में आज कम वजन, पोषक तत्वों की कमी के अलावा अधिक वजन और मोटापा भी अब वैश्विक चुनौतियां बन चुके हैं। शुगर, हाई बीपी, और ह्दय संबंधी जैसी 56% बीमारियों का कारण अनहेल्दी खानपान ही है। विविध प्रकार का स्वस्थ खानपान ही हमें बीमारियों से बचा सकता है। सोर्स : UNICEF